गुमला: पशुओं से लदा पिकअप पेड़ से टकराया, चालक की मौत; तीन मवेशियों की भी गई जान
Gumla, Gumla | Jun 12, 2026 जिले में अवैध पशु तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्करी के दौरान पशुओं को अमानवीय तरीके से वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर कोयनारटोली के समीप का है, जहां पशुओं से लदा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।