बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के उमरैन गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एरवाकटरा। ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव मारवाड़ी निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी सुशीला और दो साल के बेटे ओमचरन के साथ कपड़े खरीदने गए थे। तभी गांव उमरैन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी थी। घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया।