फतेहपुर: फतेहपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी मैदान में सामूहिक योगाभ्यास, मुख्य अतिथि रहीं राज्य मंत्री कृष्णा पासवान
21.06.2026 को फतेहपुर के गांधी मैदान में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने दीप जलाकर सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत की। डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सीडीओ समेत सैकड़ों लोगों ने योग किया। कार्यक्रम में नियमित योग का संकल्प लिया गया।