जगदलपुर: गीदम रोड में हाइटेंशन लाइन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
जगदलपुर नगर के गीदम रोड में स्थित एक घर में बिजली का कार्य कर रहा मैकेनिक अचानक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया । तेज झटका लगने से मैकेनिक दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया । वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे महारानी अस्पताल पहुंचाया गया । लेकिन उपचार की दौरान मैकेनिक की मौत हो गई।बताया जा रहा कि छत में बिजली सुधारने के दौरान ये हादसा हुआ ।