प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत जिले के मछली पालकों और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 'ऑर्नामेंटल फिश कल्चर' (सजावटी मछली पालन) की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की गई।