प्रतापपुर: सोनगरा-खड़गवां मार्ग पर टूटे पुल के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर, ग्रामीणों में आक्रोश
प्रतापपुर क्षेत्र के सोनगरा-खड़गवां मार्ग पर स्थित पुल के टूट जाने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की गतिविधियों के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी-नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं।