करपी: रामपुर गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
Karpi, Arwal | Sep 22, 2025 रामपुर गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला कांति देवी ने रविवार को दोपहर 3:00 बजे नाला में कूद कर जान दे दी। सूचना मिलते ही करपी थाना अध्यक्ष धीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतका के शव को नाला से निकलकर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा। इस संबंध में मृतका के पिता के द्वारा करपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।