कोठी के बगिया में भीषण सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, एक बच्चा घायल, सतना जिला अस्पताल में भर्ती
कोठी नैना निवासी देवर भैयालाल रैकवार भाभी रेसु रैकवार बच्चा प्रिंस रैकवार बाइक से जा रहे थे । बगिया गांव में ट्रक से भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें देवर भाभी की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चा प्रिंस घायल हो गया । बुधवार की दोपहर 1 बजे एंबुलेंस के जरिए सभी को सतना जिला अस्पताल लाया गया । शव को मर्चुरी शिफ्ट कर दिया गया और बच्चे का इलाज किया जा रहा है ।