डंडई: तसरार में करोड़ों की सड़क में दरारें आने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Dandai, Garhwa | May 4, 2026 डंडई प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के तसरार गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनी कालीकरण सड़क की हालत एक साल के भीतर ही खराब हो गई है। उच्च स्तरीय पुल के पास सड़क में जगह-जगह बड़ी दरारें और धंसान दिख रहे हैं, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों बाद दरारें पड़ने लगी थीं। मरम्मत के नाम पर सड़क को खुदवाय