सुल्तानगंज: सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग पर एनएच-80 जाम
भागलपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-80 को जाम कर दिया। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जहांगीर काली स्थान के समीप लोगों ने बांस बल्ला लगाकर और टायर जलाकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्