महागामा: लौंडिया में बिरसा मुंडा वॉलीबॉल लीग ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
Mahagama, Godda | Apr 26, 2026 बिरसा मुंडा वालीबॉल लीग झारखंड के तहत ग्रुप बी का दूसरा राउंड लौंडिया में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रुप बी के गांव की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दमदार स्मैश और शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया जिससे मैच काफी रोमांचक बन गया। दशकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।