इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके में फर्रुखाबाद इटावा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल
Etawah, Etawah | Apr 23, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महिला बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई मंडी स्थित यदुवंश नगर निवासी साधना (40) पत्नी विपिन कुमार सुबह अपने बच्चों को