जालौन: चरसोनी गांव में अज्ञात कारणों से 16 वर्षीय किशोरी ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की
Jalaun, Jalaun | Jun 21, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के चरसोनी गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक 16 वर्षीय किशोरी ने आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है,झुलसी हुई किशोरी को परिजनों के द्वारा आनन फानन में अस्पताल जालौन लाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया है,घटना दिन रविवार समय 7:30 मिनट की है,पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।