बागपत: चाइनीज मांझे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने एसडीएम बागपत को सौंपा ज्ञापन
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2025 बुधवार को करीब साढे 11 बजे अधिवक्ता मोहित चौहान के मुताबिक जनपद बागपत के बाजारों में बिकने वाला चाइनीस मांझा अत्यंत खतरनाक एवं जानलेवा है। इसके प्रयोग से राहगीरों और वाहन चालको को गंभीर चोट आई है एवं मृत्यु तक हो जाती है। चाइनीस मांझा प्लास्टिक एवं धातु मिश्रित होने के कारण पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।