डोमचांच: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर फुलवरिया विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, रैली व पौधारोपण
माय भारत केन्द्र, कोडरमा द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय, फुलवरिया, डोमचांच में प्रतीक संस्था के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को 12 बजे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार मिश्रा ने किया।