कटरा: कटरा में आंधी-तूफान का तांडव, कई पंडाल क्षतिग्रस्त, मौके पर पहुंचा प्रशासन
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महा रुद्र यज्ञ में आंधी तूफान ने जमकर उत्पात मचाया। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे आई तेज आंधी ने सभी पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण मौके पर अफरा तफरी कि स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते दिखे।