भिलाई के खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (SAGES) में पिछले तीन दिनों से 9वीं और 11वीं की 10–11 छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने के बाद बेहोश हो गईं। सभी घटनाएं दोपहर की पाली में हुईं। अस्पताल में जांच के बाद किसी शारीरिक बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। जिला शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट सामने आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे अंधविश्वास से भी जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Bhilai #Durg #SAGES #SwamiAtmanandSchool #Chhattisgarh SchoolNews BreakingNews News22Bharat ViralNews EducationNews