बड़वाह: बड़वाह के नर्मदा घाट पर रामभक्त प्रभात फेरी टीम ने बारिश में चलाया सफाई अभियान, बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित किया
बड़वाह नावघाट खेड़ी के नर्मदा घाट पर श्रीराम भक्त प्रभात फेरी मंडल द्वारा रविवार को बरसते पानी मे करीब दो घंटे सफाई अभियान चलाया है।इस दौरान टीम ने नर्मदा घाट के आस पास से भारी मात्रा में पुराने कपड़े सहित पॉलीथिन डिस्पोजल आदि का कचरा एकत्रित किया। विदित रहे कि गत दिवस गई हलहारणी अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ नर्मदा घाट पर स्नान के लिए उमड़ी थी।