जशपुर: ऑपरेशन आघात: आम की ट्रे में छिपाकर ले जा रहे 207 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने करोड़ों की खेप पकड़ी
नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांसाबेल थाना अंतर्गत दोकड़ा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 207 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपये कीमती सामान जब्त किया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मुखबिर से स