कासगंज: कासगंज शहर में 6 जुलाई को युवक की आत्महत्या के मामले में परिवार ने निकाला कैंडिल मार्च
कासगंज शहर में बीते 6 जुलाई को एक युवक ऋषव सक्सेना के द्वारा घर में की गई आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ गया है। और शुक्रवार की रात 8 बजे मृतक युवक के परिवार वालों ने कासगंज शहर में केंडिल मार्च निकाला। और शहर के गांधी मूर्ति पर केंडिल जलाकर बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग की। ओर लड़की ओर उसके परिवार वालों पर कार्यवाई की मांग की।