मटिहानी: छितरौर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र 86 में बच्चों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के छितरौर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 86 में बच्चों के लिए पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है इससे बच्चों और सेविका और सहायिका को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है केंद्र की सेविका शारदा कुमारी ने बताया कि पहले नल-जल योजना के तहत एक नल लगाया गया था लेकिन वह खराब होकर टूट चुका है