मंझनपुर: ऑटो चालक गिरोह का मास्टरमाइंड निकला, सवारियों के बैग काटकर उड़ाए नगदी और जेवर, करारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
करारी थाना पुलिस ने ऑटो में सफर कर रहे परिवार का बैग काटकर नगदी और जेवर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खुद ऑटो चालक निकला, जिसने अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के रुपये, पायल और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है।