बड़ौत: बडौली की महिला से मुजफ्फरनगर में ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, वीडियो आया सामने
Baraut, Bagpat | Apr 1, 2026 बागपत के बडौली गांव की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले मुजफ्फरनगर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। पीड़िता की एक 2 साल की बेटी भी है, दोनों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया