अमरोहा: अमरोहा के जोया स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में किसानों के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Apr 7, 2026 अमरोहा के जोया स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में किसानों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव इब्राहिमपुर आबाद के किसान ट्रांसफार्मर में तेल लीकेज की शिकायत लेकर वर्कशॉप पहुंचे थे। लेकिन शिकायत सुनने के बजाय स्टोर प्रभारी ही भड़क गए और किसानों को जमकर खरी-खोटी सुना दी।