करपी: मिस्र बीघा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, कुर्था बनी चैंपियन
Karpi, Arwal | Apr 6, 2026 मिस्र बीघा गांव में सोमवार को दोपहर 12:00 बजे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन नगवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद चौधरी ने किया। रोमांचक मुकाबले में कुर्था की टीम ने मिश्र बीघा को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।