मोतिहारी: छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान अशोक की सड़क हादसे में हुई मौत
जिले के पश्चिमी संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत मठिया गांव निवासी छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान अशोक कुमार की आज सड़क हादसे मे ईलाज के दौरान मौत हो गई। ओवरलोड ट्रक से ठोकर लगा जिसके बाद ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्ष 2010 में आर्मी में हुआ था चयन। दो भाइयों में सबसे बड़ा था अशोक। तीन साल की एक बेटी है। परिवार में छाया मातम।