औरैया: सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 140 शिकायतें, जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने दी जानकारी
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में 140 शिकायतें आई थी। जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायते आई थी उनकी ग्रेडिंग की गई। कहा कि जो शिकायते गुणवत्तापूर्ण नहीं थी उन्हें लिस्टेड करते हुए दोबारा शिकायतों पर काम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।