औरैया: सदर तहसील पहुंचे जिला अधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने एसडीएम कोर्ट का किया निरीक्षण, जांचे अभिलेख
जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी सुबह 9:30 बजे सदर तहसील पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय में रखे हुए अभिलेखों को भी चेक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित वादों को तुरंत निस्तारण कराया जाए जिससे कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।