औरैया: लंबित वादों की फाइलों को देखकर डीएम ने लेखपालों को लगाई फटकार, कहा जल्द निस्तारण करें लंबित वाद
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने सदर तहसील पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लेखपालों को फटकार भी लगाई है। डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि 2 साल से जो फाइल लंबित हैं उनका निस्तारण कराया जाए। जिससे कि फरियादियों को सुकून मिल सके और उनके वादों का निस्तारण हो सके।