औरैया: नगर पालिका परिषद के एसआई ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, कॉलोनी में पानी फैला रहे लोगों को दी नसीहत
नगर पालिका परिषद के एस आई सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए दिबियापुर रोड पर स्थित कांशीराम कालोनी में पहुंचे। जहां पर उन्होंने व्याप्त गंदगी को देखा और लोगों से बातचीत भी की। वहीं उन्होंने सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि वह तत्काल प्रभाव से कॉलोनी में तैनात सफाई कर्मियों की बदली करते हुए वहां पर दूसरे सफाई कर्मी लगाए।