मंदसौर: शहर के ईदगाह में समाज जनों ने ईद की नमाज अदा की एसपी भी पहुंचे ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों को दी ईद की बधाई।
मंदसौर शहर के ईदगाह में समाजजनों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह शहर काजी आसिफ उल्लाह खान ने ईद की नमाज अदा करवाई। मुस्लिम समाजजनों ने देश मे अमन चैन की दुआ के साथ नमाज अता की। ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। इस मौके पर एसपी अनुराग सुजानिया भी पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को बधाई दी।