सुल्तानगंज: चलती डीएमयू ट्रेन से उतरने के दौरान युवती गिरी, गंभीर रूप से घायल
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 10 बजे भागलपुर-जमालपुर डीएमयू ट्रेन से उतरने के दौरान 20 वर्षीय युवती प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के उन्नत गांव निवासी गोराई लाल मंडल की पुत्री ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ब्यूटी कुमारी अपनी सहेलियों के साथ घूम