बाढ़ के डाकबंगला हॉल में 30 दिसंबर दिन मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड संगठन के द्वारा कार्यकर्ता आभार सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए जनता दल यूनाइटेड संगठन इकाई बाढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने सोमवार को रात्रि लगभग 9 बजे बताया कि कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्याम रजक के द्वारा किया जायेगा।