पट्टी: पट्टी तहसील परिसर में बंद पड़ा है वाटर एटीएम, वादकारी और अधिवक्ता हो रहे परेशान
तहसील पट्टी के परिसर में सांसद निधि से स्थापित वाटर एटीएम भीषण गर्मी के बीच शोपीस बनकर रह गया है। इसके बंद होने के कारण तहसील आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह वाटर एटीएम सांसद एसपी सिंह पटेल की निधि से हजारों रुपये की लागत से लगाया गया था। इसका उद्देश्य न्यायिक और