नौगावां सादात: नौगांवा सादात क्षेत्र में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
नौगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव कलामपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भर गया।