मंदसौर: झमाझम बारिश से मंदसौर जलमग्न, धान मंडी बनी तालाब
रविवार दोपहर हुई तेज बारिश से मंदसौर के घंटाघर, गांधी चौराहा, धान मंडी, नयापुरा सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कोर्ट रोड का नाला उफान पर आने से यातायात प्रभावित रहा,नयापुरा में बिजली पोल गिरने के बाद कई इलाकों की बिजली बंद कर दी गई। धान मंडी में फिर जलभराव से व्यापारी परेशान नजर आए,