शाहपुरा: चोरों का बेखौफ आतंक: खामोर में दिनदहाड़े धावा... तीन साल में एक दर्जन से अधिक वारदातें,पुलिस अब भी खाली हाथ
शाहपुरा। क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें अब आम होती जा रही हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे रात के अंधेरे के साथ-साथ दिनदहाड़े भी आबादी वाले इलाकों में घरों को निशाना बना रहे हैं।जबकि खामोर क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्यादा चोरिया हो रही है।पिछले तीन वर्षों में खामोर और आसपास के गांवों में एक दर्जन से अधिक बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।