हाथरस: कस्बा मैदु में मामूली बात को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर लोहे की सरिया, लाठी-डंडों से की मारपीट, किया घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव कस्बा मैदू में आज शनिवार को रात 10:00 बजे के लगभग मावली बात को लेकर दबंग पड़ोसियों ने जमकर गाली गलौज देने के बाद पिता पुत्र पर लोहे की सरिया, लाठी, डंडों से अचानक से हमला कर दिया जिससे कस्बे में अफरा तफरी मच गई इस मारपीट में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको ग्रामीण एवं परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया!