हाथरस: सादाबाद के सलेमपुर रोड पर SOG व पुलिस की शादी समारोह में लूट करने वाले ₹25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़
सादाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर आज शनिवार रात की 10:30 बजे के लगभग एसओजी एवं इलाका पुलिस कि बदमाशों से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई !दोनों तरफ से चली गोलियां में 25 हजार के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गयी! पुलिस के मुताबिक यह गैंग शादी समारोह में घुसकर ज्वेलरी एवं नगदी को लूट कर फरार हो जाते थे !पुलिस को असलाह और बाइक बरामद हुई है!