दमोह: नोहटा और अभाना के बीच दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत 5 घायल, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 5, 2026 दमोह-जबलपुर मार्ग पर नोहटा और अभाना के बीच मंगलवार शाम दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में महिला सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए। जोरतला निवासी हीरालाल अपने परिवार के साथ जा रहे थे, तभी सिंगपुर के देवेंद्र ठाकुर ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।