सागर नगर: जरुआखेड़ा में दलित युवती की मौत पर परिजनों का हंगामा, मुस्लिम युवक पर हत्या का आरोप
जिले के जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत मूडरा में दलित युवती की मौत पर परिजनों ने शुक्रवार की शाम 6 बजे जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल जरुआखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली युवती लक्ष्मी उर्फ प्रिया अहिरवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों और हिन्दू संगठन ने मुस्लिम समुदाय के युवक आशिफ पर हत्या का संदेह जताया है जिसे गोपालगंज पुलिस ने हिरासत में