पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के गुलाबबाग में 'ढाबा' में 60 अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की, मालिक के बेटों पर किया जानलेवा हमला
Purnea East, Purnia | May 27, 2026
पूर्णिया के गुलाबबाग जीरोमाइल अररिया रोड पेट्रोल पंप के पास स्थित ‘अपना होटल व ढाबा’ के सामने देर रात हथियारों से लैस करीब 50 से 60 अपराधियों की फौज ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया. अपराधियों ने होटल में भारी तोड़फोड़ करने के साथ ही होटल मालिक के दो बेटों पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. जाते-जाते अपराधी गल्ले में रखे 2 लाख 13 हज़ार रुपए लूट लिए