कोरबा: तेज आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन दीवार, पड़ोसी परिवार दबा; 3 लोग हुए घायल
Korba, Korba | Apr 20, 2026 कोरबा में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। कुसमुंडा अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग पर संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।