मल्हारगढ़: मंदसौर आईटीआई में 30 जून तक प्रवेश आवेदन, रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर
मंदसौर जिले की शासकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक डीएसडी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग 1 जून से 30 जून तक चलेगी,संस्थान में फिटर,इलेक्ट्रिशियन,मोटर मैकेनिक सहित कई रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे,