धनघटा: मलौली में महिला डॉक्टर के अभाव से मरीजों को हो रही परेशानी, तैनाती की उठी मांग
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार (मलौली) में महिला चिकित्सक की तैनाती न होने से क्षेत्र की महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए आने वाली महिलाओं को महिला डॉक्टर के अभाव में उचित परामर्श और उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं, किशोरियों ए