कानपुर के जाजमऊ में रविवार देर रात एक टेनरीकर्मी का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहार के वैशाली निवासी 32 वर्षीय चिंटू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे की हालत में सड़क किनारे लेटे चिंटू के गले पर एक तेज रफ्तार कार का पहिया चढ़ गया, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले की सच्चाई जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
.
.
.
.
#groundzeronews #kanpur
#breakingnews #kanpurnews
#crimenews