भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।