भरथना: बकेवर के लखना में अखिलेश यादव का भव्य स्वागत, अनिल दोहरे के आवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
लखना कस्बे में दोहरे समाज के प्रदेश प्रभारी अनिल दोहरे के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व CM अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ सपा नेता अनिल दोहरे ने अपने आवास पर उनका जोरदार अभिनंदन किया।गुरुवार दोपहर 12बजे पहुंचे।करीब 10 मिनट तक रुके सपा अध्यक्ष का अनिल दोहरे, उनकी पत्नी अलका दोहरे व हर्षित दोहरे ने बुके स्वागत किया।