शिवपुरी: अमोला क्रेशर के पास अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मारी, चालक फरार
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में NH-27 फोरलेन स्थित अमोला क्रेशर के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात वाहन झांसी से शिवपुरी की ओर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रही गाय उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार