कटंगी: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सेलवा गांव की महिलाओं ने थाने में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
शहर से सटी ग्राम पंचायत सेलवा की महिलाओं ने बुधवार की दोपहर 02 बजे थाना पहुंचकर एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं ने गांव में जगह-जगह बिकने वाली अवैध शराब ब्रिकी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दरअसल, मंगलवार को ही सेलवा गांव की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर गांव के भीतर डोंगरू टोला में बसाहट के बीच में